गया, नवम्बर 3 -- कार्तिक शुक्लपक्ष उत्थान द्वादशी के पावन अवसर पर सोमवार को गया जी के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में प्रबोधोत्सव (तुलसी विवाह महोत्सव) पूरे धार्मिक उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। पंडित मनोहर आचार्य के नेतृत्व में मंगलाचरण, वैदिक पाठ, गणेश पूजा, पाणिग्रहण, सप्तपदी, सिंदूरदान, मंगलसूत्र बंधन, मंगलाष्टक और कन्यादान जैसे सभी पारंपरिक वैवाहिक संस्कार पूरे विधि-विधान से किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, शंखध्वनि और आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने तुलसी और शालिग्राम के विवाह में शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की और परिवार की सुख-समृद्धि की काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.