हजारीबाग, जनवरी 31 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकी में संचालित नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बताया जाता है कि अवैध संचालित फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली शराब, कई ब्रांड की बोतलें, ढ़क्कन, लेबल, होलोग्राम तथा कार्टन को जब्त किया गया है। फिलहाल मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ में जुटी है। इसके अलावा धंधे में प्रयुक्त दो पिकअप वैन को भी जब्त किये जाने की सूचना है। देर शाम तक गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस की छापेमारी में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस मामले में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देगी। बता दें कि विष्णुगढ़ तथा इसके आसपास के इलाकों में नकली विदेशी शराब बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है। इसके पूर्व भी रांची से पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.