हजारीबाग, सितम्बर 22 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ को अनुमंडल का दर्जा देने की मांग फिर से उठने लगा है। इसके लिए रविवार को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता चेडरा मुखिया निर्मल कुमार तथा संचालन सारूकुदर मुखिया उत्तम महतो ने किया। इसमें मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक महमूद आलम शामिल हुए। बैठक में विष्णुगढ़ प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा चिन्हित आंदोलनकारियों को मान-सम्मान अधिकार, पेंशन तथा प्रखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी गई। केन्द्रीय संयोजक ने कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड हजारीबाग जिले के पुराने प्रखंडों में से एक है। इसकी स्थापना 1954 में हुई थी। वर्तमान में विष्णुगढ़ की आबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.