हजारीबाग, फरवरी 1 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के प्रवासी श्रमिक की मौत मध्य प्रदेश के खंडवा जिला अंतर्गत नर्मदा नगर में हो गई। मृतक संजय कुमार सिंह (31) पिता रशम सिंह प्रखंड के भेलवारा पंचायत के उरगी के रहने वाले थे। स्थानीय स्तर पर रोेजगार के अभाव में वे ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए मध्य प्रदेश के नर्मदा नगर में कार्यरत थे। वहां वे मुंडी ट्रांसमिशन परियोजना में बतौर मजदूर काम में लगे थे। ट्रांसमिशन का काम नर्मदा नगर से मुंडी तक प्रगति में है। उनकी पत्नी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान चोट लगने से पति के दोनों पैर फूल गए थे। शरीर में जगह-जगह आंतरिक चोटें आई थी। दुर्घटना के पश्चात कंपनी द्वारा उनके इलाज में लापरवाही बरती गई। जिसके कारण बीते 28 जनवरी कोे उनकी मौत हो गई। बताया कि उनकी मौत से पूरे परिवार आर्थिक संकट में आ गया है। घर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.