हजारीबाग, दिसम्बर 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरैय पंचायत अंतर्गत उदालबेड़ा निवासी प्रवासी मजदूर प्रकाश महतो (26) पिता तारकेश्वर महतो की मुंबई में मौत हो गई। इस सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वे अपने पिता के इकलौते पुत्र और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घर के खराब आर्थिक हालत को देखते हुए वे कमाने के लिए मुंबई गए थे। मुंबई में रहकर वे टैक्सी चलाते थे। बीते 28 दिसंबर की शाम को तीन मंजिला छत से गिरने से उनकी घटनास्थल में हीं मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते हीं पूरे गांव में भी मातम पसर गया। कई लोग उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। परिजन मृतक के शव की प्रतीक्षा में हैं। बुधवार को उनका शव गांव पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर प्रवासी सामाजिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.