हजारीबाग, दिसम्बर 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट के माध्यम से अलग-अलग कॉलेजों के आठ टीमों में से 35 खिलाड़ियों का का चयन विभावि फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। जिसमें विष्णुगढ़ के टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें राहुल कुमार महतो, सुखदेव टुडू, मनीष रविदास और सुनील ठाकुर शामिल हैं। यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम में चयन हुए खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस के आधार पर जल्द ही राज्यस्तरीय खेलों में खेलने का अवसर मिलेगा। टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज के खेल प्रभारी पवन प्रताप सिंह ने कहा कि विनोबा भावे यूनिवर्सिटी का खेल के प्रति यह बहुत ही सराहनीय कदम है। इससे युवा खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा ले जायेंगे। फुटबॉल के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी और झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.