आरा, मई 2 -- -भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में गुरुवार की दोपहर हुई घटना -बहन के घर कलेवा ले जाने के लिए तैयार होने के बाद परफ्यूम खोजने के दौरान डंसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में गुरुवार की दोपहर विषैले सांप ने एक युवक को डंस लिया। इससे युवक की हालत गंभीर हो गई। युवक पैगा गांव निवासी प्रद्युम्न राम का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक एक साल के अंदर तीन बार सर्पदंश का शिकार हो चुका है। पड़ोस के भाई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंकज कुमार की चचेरी बहन की 29 अप्रैल को शादी हुई थी। गुरुवार की दोपहर पंकज बहन की ससुराल कलेवा लेकर जाने वाला था। इसके लिए वह तैयार होकर परफ्यूम खोज रहा था। उसी दौरान उसे एक विषैले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.