गंगापार, अगस्त 31 -- पिता के साथ सो रहें बालक को किसी विषैले जन्तु ने डस लिया। परिजन उसे चिकित्सक और झाड़फूंक करने वालों के पास ले गये पर सभी ने उसे मृत करार कर दिया। घर के चिराग के बुझने से कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत परासिनपुर गांव निवासी मो.राशिद के चार पुत्रियां व एकलौता पुत्र मो.असद है। असद पूरे सुदी के एक विद्यालय में पढ़ता था। बीती रात वह अपने पिता के साथ घर के अंदर बिस्तर पर सोया हुआ था। लगभग दो बजे रात किसी विषैले जन्तु ने उसे डस लिया। उसने तुरंत घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद से रविवार दोपहर तक कई झाड़फूंक करने वाले, देसी दवा पिलाने वालों को यहां ले जाया गया। सभी ने उसे दिवंगत बता दिया। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...