सोनभद्र, जून 9 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में रविवार की रात में शौच के लिए खेत में गये युवक को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार चौना गांव निवासी विनोद 24 पुत्र रामसरन रविवार की रात में करीब आठ बजे खेत में शौच के लिए गया हुआ था। जब युवक खेत से लौटा तो उसने घरवालों को बताया कि उसे किसी विषैले जन्तु ने काट लिया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह सुन परिवार के लोग चीख पुकार करने लगे। तबीयत बिगड़ते देख आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लाया गया। जहां डाक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। जहां मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.