गढ़वा, मई 4 -- गढ़वा। जिलांतर्गत परसुखांड़ गांव निवासी गोपाल कोरवा के पुत्र 30 वर्षीय सुरेंद्र कोरवा की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अपने घर से ससुराल छत्तीसगढ़ कोरगी गांव गया हुआ था। वहां उसे उसे अज्ञात जंतु ने काट लिया। उसके बाद उसकी अपने घर लौट के दौरान चिनिया थाना क्षेत्र के खुरी गांव के पास तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसका खुरी गांव में ही झाड़फूंक कराने लगे। उस दौरान उसकी स्थिति और भी खराब हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...