गढ़वा, जून 28 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत रारो गांव निवासी अंबिका पासवान की पत्नी सुनीता देवी विषैला जीव जंतु के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में सुनीता ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रही थी। उसी क्रम में किसी विषैला जंतु ने उसके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे डंडई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...