जौनपुर, सितम्बर 4 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव यादवपुर बस्ती की एक 50 वर्षीय महिला की विषैले जंतु के काटने से गुरुवार को हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र ले गये। महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्लकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है जहां वह जीवन और मौत से जूझ रही है। गांव निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी फूलचंद यादव गुरुवार को 10 बजे दिन में खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसकी उंगली में काट लिया। साथ गई दूसरी महिला उसे पकड़ कर घर ले आई। परिजन उसे उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.