गढ़वा, जून 20 -- भवनाथपुर। थानांतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर विषैला जंतु के काटने से दो महिला गंभीर हो गई। पहली घटना टाउनशिप के रेलवे साइडिंग में गुरुवार रात विषैले जंतु के काटने से विजेता देवी पति भीम सिंह बेहोश हो गई। परिजनों के द्वारा इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।भीम सिंह ने बताया कि रात में उसकी पत्नी घर का दरवाजा बंद कर रही थी। उसी दौरान पहले से दरवाजे पर चिपका सांप ने डंस लिया। उसके बाद सांप को भी लोगों ने ढूंढ कर मार डाला। दूसरी घटना शुक्रवार को केतार थानांतर्गत कोसडीहरा गांव में हुई। जवाहिर पासवान की पत्नी ऊषा देवी बारिश होने के दरम्यान आंगन में पानी भर रही थी। उसी बीच एक बिच्छू ने डंक मार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.