गढ़वा, अप्रैल 8 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत ढोंटी गांव निवासी सूबेदार अंसारी विषैला जीव जंतु काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक़ों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सूबेदार अपने घर से खेत में गेहूं काटने गया हुआ था। उसी दौरान विषैला जीव जंतु ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...