शामली, दिसम्बर 2 -- क्षेत्र के गांव नानुपुरी में एक विवाहिता महिला की विषैला पदार्थ के सेवन से संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने मौका पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव नानुपुरी निवासी ओमवीर की पत्नी रीतू उम्र करीब 32 वर्ष लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह महिला ने विषैला पदार्थ के सेवन से महिला की हालत बिगड़ गयी। महिला की हालत बिगड़ जाने के बाद पति में परिवार के अन्य लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए शामली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ जाने पर मौत हो गई। पति महिला के शव ...