गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा। चिनिया थानांतर्गत चिनिया गांव निवासी राकेश पासवान की पत्नी 25 वर्षीया दीपा देवी रविववार को विषैला जंतु के काटने से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर में कुछ काम कर रही थी। उसी बीच उसके पैर में विषैला जंतु ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे चिनिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...