गढ़वा, अगस्त 30 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत झोतर गांव निवासी शिवपूजन यादव की पत्नी ललिता देवी शुक्रवार को विषैला जीव जंतु काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ललिता अपने घर के पास बांस लकड़ी रखा हुआ था। उसे निकाल रही थी। उसी क्रम में विषैला जीव जंतु ने उसके दाएं हाथ में काट लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...