गढ़वा, मई 29 -- सगमा। प्रखंड प्रमुख अजय साह को बुधवार शाम को यूपी के विंढमगंज थानांतर्गत घिवही गांव स्थित लाइन होटल के बगल में उनके नवनिर्मित मकान में विषैले जंतु ने काट लिया। उससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद सहयोगियों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में ले जाकर भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि वह बुधवार के शाम को नव निर्मित मकान पर गए हुए थे। जैसे ही एक कमरे का दरवाजा खोला तो जहरीले जंतु ने काट लिया। उससे बाएं पैर के अंगूठे से खून बहने लगा। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति ठीक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.