मथुरा, दिसम्बर 2 -- थाना सदर बाजार के अंतर्गत इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रिटायर दरोगा की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन करने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यूपी पुलिस से रिटायर दरोगाा ब्रिजेन्द्र सिंह (65) इन्द्रपुरी कॉलोनी, सदर बाजार में परिवार के साथ रहते थे। सोमवार देर रात रिटायर दरोगा ब्रिजेन्द्र सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त सेवन कर लिया। बताते हैं कि इससे उनकी तबियत खराब होने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...