बाराबंकी, नवम्बर 8 -- बाराबंकी। फतेहपुर थाना मिर्दहनपुरवा गांव में अपनी ससुराल गए एक युवक ने किसी बात पर क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की देर रात उसकी मौत हो गई। फतेहपुर थाना के करंधा गांव निवासी शिव शंकर गौतम (25) पुत्र सुन्दर लाल की ससुराल मिर्दहनपुरवा गांव में है। बताया जा रहा है कि दपंति के बीच विवाद हुआ था। जिससे एक माह से वह मायके में थी। उसके एक बेटा है। गुरुवार को वह अपनी ससुराल गया था। किसी बात पर क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालात बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पता...