बिजनौर, फरवरी 21 -- साहनपुर में एक युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी। चिता से निकाल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ खाने की पुष्टी हुई है। साहनपुर में पेट्रोल पंप के निकट प्रभात कुमार पुत्र छोटेलाल की हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। मृतक प्रभात के भाई राकेश कुमार पुत्र छोटेलाल ग्राम उमरपुर मीरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने नजीबाबाद थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई प्रभात पुत्र छोटेलाल ग्राम उमरपुर मीरा थाना कोतवाली शहर बिजनौर अपनी पत्नी कल्पना के साथ साहनपुर पेट्रोल पंप के पास एक मकान में रहता था। आरोप लगाया कि पारिवारिक क्लेश के चलते प्रभात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तहरीर में मौत के सही कारण का पता लगाने को पोस्टमार्टम क...