उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव। दही थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री सुपरवाइजर की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ने पर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक देख उसे हैलट रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने पर फैक्ट्री में ऑडिट टीम जांच कर रही थी। तभी सुपरवाइजर से कोई विषाक्त पदार्थ निगलने से अफरा तफरी मची रही। कानपुर थाना राजपुर के मदियापुर गांव के रहने वाले नरेन्द्र शुक्ल का तीस वर्षीय बेटा आदित्य दही थाना स्थित एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है और थाना में तैनात महिला सिपाही का पति है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि आदित्य से कोई विषाक्त पदार्थ निगलने पर फैक्ट्री कर्मियों से सूचना दी गई थी। जानकारी पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.