सोनभद्र, दिसम्बर 17 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियोजना के आवासीय परिसर निवासी एक युवक ने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया। वह परियोजना में मृतक आश्रित पर प्राप्त श्रमिक के पद पर कार्यरत था। ओबरा परियोजना कालोनी के सेक्टर दो में स्थित 2 एफटी 22 में निवासी 30 वर्षीय संदीप कुमार झा पुत्र स्व भरत झा ने मंगलवार की देर रात ड्यूटी से घर आने के बाद बिना खाना खाए ही सो गया। सोने के कुछ देर बाद घर ने रखा कोई विषैला पदार्थ पी लिया। इसके बाद वह रात में उठा ही नहीं। सुबह नहीं उठने पर साथ ही आवास में रह रहे भांजा पीयूष दत्त झा एवं भांजी प्रतिमा दत्त झा पुत्री प्रवीण दत्त झा दोनों काफी जगाने का प्रयास किए लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद भांजा एवं भांजी ने पास पड़ोस को जानका...