मिर्जापुर, दिसम्बर 28 -- राजगढ़,मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में शनिवार की रात पति से विवाद होने के बाद पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नदिहार निवासी सुनील मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात शराब के नशे में सुनील काम पर से घर पहुंचा। घर पहुचंने पर किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर पत्नी 26 वर्षीय सीमा अपने पति को बिना बताए विषाक्त पदार्थ का सेवन कर सो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में रात लगभग 2:30 बजे अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.