फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- अलग अलग थाना क्षेत्रों में विषाक्त खाने से एक महिला व एक युवक की हालत बिगड़ गई। दोनों को उनके परिजन जिला अस्पताल लेकर आए हैं। थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम कुतुकपुर निवासी 24 वर्षीय मोहित ने किसी बात से कुपित होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ देर के बाद मोहित की तबीयत बिगड़ गई। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। दूसरी घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। जहा 20 वर्षीय मुस्कान ने घरेलू कारणों के चलते घर पर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। देखते देखते वह अचेत हो गई। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। वह उसे उपचार के लिए बेहोशी हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत देखकर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.