महाराजगंज, दिसम्बर 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अभ्युदय योजना के अंतर्गत नीट एवं जेईई की कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए बैठक हुई। डीएम ने कहा कि विषय विशेषज्ञ कक्षाओं को लें और साप्ताहिक टेस्ट लेकर प्रतिभागियों को परीक्षा के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि अभ्युदय योजना प्रतिभाशाली तथा इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिया कि कक्षाओं का संचालन तुरंत प्रारंभ किया जाए, ताकि छात्रों का कीमती समय नष्ट न हो। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि विभिन्न विद्यालयों में अभ्युदय कक्षाओं के बारे में विशेष प्रचार-प्रसार किया जाए, बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिं...