शामली, मई 11 -- भारत -पाकिस्तान सीमा पर बने तनाव के बाद जिले में सुरक्षा व्यावस्था के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। जनपद पुलिस ने आपात स्थिति में निपटने के लिए विभिन्न हाईवों पर सुरक्षा कवच तैयार कर लिये है। वही रविवार को जनपद पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। भारत पाक सीमा पर बने तनाव को लेकर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। अस्पताल से लेकर बोर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात है। अस्पतालों में अलग से जहां घायलों के लिए एक वार्ड बनाकर बैड निर्धारित किए है। वही पुलिस ने भी हरियाणा बोर्डर से लेकर शहर के हाईवों पर बने चौराहों पर सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है। शहर के मेरठ-करनाल हाईवे पर सुरक्षा के लिए रेत के ढीले बनाई गई है। रेत से भरे बोले भरकर सुरक्षाकर्मियों के लिए ढाल तैयार कर दी गई है ताकि विषय परिस्थिति से हर संभव निपटा जा सके। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.