गंगापार, दिसम्बर 2 -- प्रयागराज स्थित प्रो राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जू भैया विश्वविद्यालय ने लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कालेज सिरसा को नोडल सेंटर बनाया है। इस सेंटर से क्षेत्र के विभिन्न 24 महाविद्यालयों का केन्द्र व 11 महाविद्यालयों का नोडल बना रखा है। लाला लक्ष्मीनारायण डिग्री कालेज सिरसा में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई। प्रथम पाली में बीए अर्थशास्त्र के अलावा अन्य विषयों की परीक्षाएं सकुशल संपादित हो गई। जिसमें 152 में 142 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 347 परीक्षार्थियों ने 328 उपस्थित रहे। 19 परीक्षार्थियों ने नकल विहीन परीक्षा देख परीक्षा में अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय में 42 सौ परीक्षार्थियों का केन्द्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...