देहरादून, जनवरी 12 -- नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित वर्ष 2025-26 की विषम सेमेस्टरों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सोमवार को कॉलेज प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो प्रणीता नंद ने परीक्षा के शांतिपूर्ण ढंग से समापन पर परीक्षा समिति एवं संपूर्ण कॉलेज कार्मिकों को बधाई दी है। महाविद्यालय में संचालित 9 पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी गृह विज्ञान, बीए ऑनर्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीबीए, बीसीए, बीए टूरिज्म एवं एमकॉम के लिए 360 परीक्षार्थियों ने केंद्र से परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिनमें से विभिन्न पाठ्यक्रमों में 357 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। महाविद्यालय में 37 दिनों तक चली परीक्षाओं के संचालन में परीक्षा समिति...