लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता लेखिक शीला पाण्डेय की नव प्रकाशिक पुस्तक अपने हिस्से का युद्ध पर शनिवार को परिचर्चा हुई। आकाशगंगा की ओर से कैफी आजमी में हुई परिचर्चा की अध्यक्षता वरिष्ठ आलोचक डा. इंदीवर पाण्डेय ने की। मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति एवं साहित्यकार डा. रूपरेखा वर्मा ने कहा कि पुस्तक विभिन्न स्तरों पर स्त्रियों के जीवन की विषमताओं और इनसे उपजे संघर्षों का उजागर करती है। पुस्तक का हर अध्याय स्त्री के आंतरिक संसार को उजागर करता है और पुरुष वर्चस्व को खण्डित करने की आवाज उठाता है। उन्होंने कहा कि ये अच्छा है कि महिलाएं अपनी जिन्दगी का इतिहास खुद लिख रहीं हैं और अपनी बाधाओं को पहचान रही हैं। डा. इंदीवर पाण्डेय ने कहा कि लेखिका ने अपने गीतों, आलेखों और वाचिक अभिव्यक्ति में स्त्री जीवन की विडम्बनाओं को हमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.