लखनऊ, दिसम्बर 24 -- लखनऊ, संवाददाता। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं के विरोध विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने बुधवार को गोमती नगर विशाल खंड-दो में बांग्लादेश के राष्ट्रपति के पोस्टर का दहन किया। बांग्लादेश मुर्दाबाद और लव जिहाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने प्रधानमंत्री से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में धर्म के आधार पर हिंदुओं की हत्या की जा रही है। मंदिरों को तोड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम के बावजूद विश्व के अधिकांश देश केवल बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश को दी जा रही तमाम आर्थिक सहायता को बंद करने का आग्रह ...