पीलीभीत, जून 10 -- विश्व हिन्दू महासंघ ने एडीएम को शिकायती पत्र देकर गांव में एक सप्ताह से अज्ञात चोरों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिये जाने के मामले में कार्यवाही की मांग की है। बीसलपुर में विश्व हिन्दू महासंघ ने एडीएम ऋतु पुनिया को दिये ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र में एक सप्ताह से रात में अज्ञात चोर बाइकों व कारों से घूमते हैं। गांव में चोरी, डकैती व दुष्कर्म जैसे कांड करते हैं। जिससे जनता में भय व्याप्त है। ड्रोन कैमरा से निगरानी करते हैं। मौका देखकर घरों में घुसकर लूटमार करते हैं। इस मामले में कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हरबंश सिंह, झनकार सिंह, कमल वर्मा, राजकुमार, सेतोष कुमार वर्मा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.