महाराजगंज, जुलाई 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक घुघली ब्लॉक सभागार में हुई। इसमें संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही ने अभिषेक सिंह उर्फ बबून को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शाही ने कहा कि अभिषेक सिंह ने न केवल जनपद स्तर पर बल्कि प्रदेश में भी संगठन की सक्रियता और सम्मान बढ़ाया है। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है। इस दौरान वीरेन्द्र गुप्त को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनुराग श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, आलोक त्रिपाठी को अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शैलेश यादव को मीडिया प्रभारी चुना गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बालक दास ने किया। इस अवसर प्रदेश मंत्री कमलेश शाही,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.