साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के फेरी घाट स्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय में रविवार को नगर अध्यक्ष अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में गीता जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। जिला मंत्री गोपाल चंद्र साह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद व करीब चार लाख सनातनियों के बलिदान के बाद राम मंदिर की प्राप्ति हुई है। राम मंदिर के शौर्य गाथा को विस्तार पूर्वक बताया गया। कहा की आगामी 21 से 31 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस कार्यक्रम मानने को लेकर रूपरेखा तय किया गया। मौके पर अजय कुमार साहा, शत्रुघ्न पोद्दार, आशुतोष साहा, करण यादव, सुभाष शर्मा, प्रकाश आर्य, अमित साहा, संतोष चौधरी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.