बोकारो, सितम्बर 8 -- चास प्रतिनिधि। चास श्री राम चौक के समीप रविवार को विश्व हिन्दू परिषद ने ईद उल मिलाद के दिन घटित घटना पर आक्रोश जताया। साथ ही परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने चास थाना प्रभारी से मिलकर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। इस बाबत परिषद के सदस्यों ने बताया कि ईद उल मिलाद के दिन घटित घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम होगी। घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसको लेकर प्रशासन को भी विशेष कार्य करने की जरूरत है। प्रतिनिधिमंडल में विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री राजेश दुबे, जिलामंत्री संजीव कुमार, जिला सह मंत्री समरेश चौधरी, ललेश सिन्हा, बजरंग दल सह संयोजक गोलू जोशी, सेवा सह प्रमुख शांतनु, नित्यानंद महाराज, विधान शर्मा, राजकुमार महतो, संजीव सिंह, संजय महथा सहित अन्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.