मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेला गोपी स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। संगठन के उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की जनसुनवाई एवं हिन्दू समाज की समस्या की समाधान के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर प्रांत प्रशासनिक प्रमुख दीपक कुमार, जिला संगठन मंत्री हिमांशु कुमार, जिला प्रचार प्रमुख सह गायघाट प्रखंड पालक श्रीराम, ललित कुमार, शुभम कुमार, चंदन कुमार, दिव्यांशु झा, अमन कुमार, दिव्यांशु कुमार, लक्की कुमार, विद्यापति व रोशन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...