शामली, दिसम्बर 26 -- शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष अनमोल मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए शिकायत की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विरोध रैली की परमिशन मांगने के दौरान एसडीएम ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके अलावा 2 जनवरी को एसडीएम के व्यवहार के विरोध में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई। शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष अनमोल मित्तल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करते हुए शिकायत की कि वह अपने संगठन के सदस्यो के साथ शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक विरोध रैली निकालेंगे। विरोध रैली की परमिशन लेने के लिए वह एसडीएम के पास गए थे। आरोप है कि एसडीएम ने परमिशन देने के नाम पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हों...