पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल एवं सदर विधायक विजय कुमार खेमका के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खुश्कीबाग स्थित जर्जर रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन में परिवर्तित करने का प्रस्ताव, मेडिकल कॉलेज के सामने फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विशेष प्रावधान आम जनता, मरीजों एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। उन्होंने उद्योग मंत्री सह पथ निर्माण मंत्री द्वारा संबंधित विभाग को डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) शीघ्र तैयार करने के निर्देश को दूरदर्शी बताते हुए प्रसन्नता जा...