मथुरा, फरवरी 6 -- गांव सराय बल्देव में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा संत रविदास जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़, उपाध्यक्ष शरद प्रजापति तथा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंडलेश्वर सत्यानंद महाराज ने संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक जिलाध्यक्ष हरिओम रावत और तहसील अध्यक्ष बलराम पंडित रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी लक्ष्मी शर्मा द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ सनातन समाज में एकता और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा पूरे उत्तर प्रदेश में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री मातृशक्ति ऊषा सोलंकी एडवोकेट ने किया। इस...