हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। बांग्लादेश में हिंन्दुओं के साथ हो रहे अत्याचार और आए दिन निशाना बनाकर हिंदुओं की जा रही हत्या के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्याकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बांग्लादेश के चिटगांव में हिंदू समुदाय के लोगों पर जिस प्रकार से सुनियोजित हिंसा, हत्याएं और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, वह अत्यंत निंदनीय, अमानवीय और मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है। इस प्रकार की घटनाएं न केवल संपूर्ण सनातन समाज को आहत करती हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर मानवता के मूल्यों पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। भारत सरकार से यह पुरज़ोर मांग करते हैं कि वह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप न बैठे। भ...