रामपुर, जनवरी 23 -- विश्व हिंदू महासंघ की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा श्याम पैलेस शंकरपुर से शुरू होकर विभिन्न गांवों में गुजरेगी। यात्रा के जरिये देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा। विहमं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि यात्रा से जुड़ी तैयारियों को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यात्रा में जिले भर से कार्यकर्ता व लोग शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...