बुलंदशहर, जनवरी 1 -- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने धर्म रक्षा दिवस मनाते हुए धर्म और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष छाया,जिला विभाग मंत्री मनोज सिरोही रहे। प्रांत उपाध्यक्ष छाया ने धर्म की रक्षा के लिए संगठित रहने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा दिवस गौरवशाली इतिहास को याद करने और समाज में राष्ट्रभक्ति एकता व जागरूकता को मजबूत करने का संदेश देता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित नागर, सुधीर, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, नगर मंत्री गौरव शर्मा, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.