लातेहार, फरवरी 15 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। बालूमाथ में 21 फरवरी को बिरसा मुंडा जोगियाडीह मैदान में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी बालूमाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सनातन समाज के लोगों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा,प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार,पलामू विभाग संगठन मंत्री विजय यादव तथा लातेहार जिला मंत्री संजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा ने कहा कि यह विराट हिंदू सम्मेलन पूरे लातेहार जिले के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका आयोजन बालूमाथ प्रखंड में किया जा रहा है। उन्होंने बताया ...