मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर चीनी मिल मैदान में मंगलवार को विराट हिंदू सम्मेलन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार-झाड़खंड महालेखागार देवव्रत ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर हिंदू समाज संगठित हो रहा है। हमारी सनातन संस्कृति वैश्विक कल्याण का संदेश देती है। भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पराधीनता के दौर में एकजुटता के अभाव में देश पिछड़ा, लेकिन अब समाज संगठित होकर आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हिंदू समाज को गर्व के साथ अपनी पहचान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। ओमप्रकाश अग्रवाल ने भी समाज को संगठित होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता का अवसर प्राप्त हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.