मुरादाबाद, मई 18 -- चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर, मोमोज जैसे खाद्य पदार्थ बच्चे अधिक खा रहे हैं। इससे उनकी सेहत उतनी ही ज्यादा खराब होने के मामले बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थों को जंक फूड बताते हुए डॉक्टर इन्हें ज्यादा खाने की वजह से बच्चों की आंतें अब खराब होने की हकीकत बयां कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों की आंतों में सूजन आने की समस्या के मामले अब काफी बढ़ गए हैं। जंक एवं फास्ट फूड खूब धड़ल्ले से खाना इसकी बड़ी वजह बन रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि आंतों में सूजन आने की समस्या सामान्यत: बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती है। यानि 55 या 60 साल से अधिक उम्र के लोग ही इससे ज्यादा पीड़ित होते हैं, लेकिन अब युवाओं के साथ ही पांच साल तक के बच्चों की आंतों में सूजन आने की समस्या आम होती जा रही है। पेट को छूते ही दर्द होना, पेट का फूलना, पेट मे...