सिमडेगा, फरवरी 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के लिए नवीनीकृत प्रतिबद्धता पर आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित अधिवक्ता एलेक्स जॉनसन केरकेट्टा ने सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विस्तृत एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित न्याय, समानता एवं स्वतंत्रता के सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए विभिन्न भारतीय अधिनियमों तथा मौलिक अधिकार और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के माध्यम से सामाजिक न्याय की स्थापना पर प्रकाश डाला। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, महिला संरक्षण कानून, श्रम का...