देहरादून, दिसम्बर 15 -- देहरादून। रविवार को पणजी (गोवा) के कला अकादमी सभागार में सरेन्डिपिटी कार्यक्रम के तहत विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़ -डुंग्रा ज्योतिर्मठ का शानदार मंचन किया गया। सरेन्डिपिटी आर्ट फाउंडेशन के आमंत्रण पर विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़-डुंग्रा, पैनखण्डा का 30 सदस्यीय कलाकारों का दल रम्माण के संयोजक डॉ. कुशल भण्डारी के नेतृत्व में गोवा में है। डॉ. भण्डारी ने दूरभाष पर बताया कि रविवार शाम को पणजी स्थिति कला अकादमी के प्रांगण में सैकड़ों कलाप्रेमी दर्शकों, शोध कर्ताओं तथा छायाकारों की उपस्थिति में विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड़ -डुंग्रा पैनखण्डा का शानदार मंचन किया गया। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। आयोजकों ने कलाकारों का सम्मान किया। प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चन्द्रन ने कार्यक्रम की श...