सिमडेगा, नवम्बर 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व शौचालय दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। शिविर में स्वच्छता के विभिन्न आयामों के बारे में बच्चों को बताया गया। बताया गया कि यह दिन वर्ष 2013 से मनाया जा रहा है। कहा गया कि सुरक्षित और सुलभ शौचालय सुविधाओं के महत्व पर जोर देने के लिए समर्पित है। कहा गया कि यह दिवस हैजा जैसी बीमारियों के प्रसार को रोककर सार्वजनिक और पर्यावरण स्वास्थ्य को बनाए रखने में उचित शौचालय की अहम भूमिका को दर्शाता है। कहा गया कि विश्व शौचालय दिवस देश की खुले में शौच मुक्त बनाए रखने की दिशा में प्रयासो को सुदृढ करने का एक अवसर है। कार्यक्रम में राधे सहित कई विभागीय कर्मी उपस्थित थे।...