बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- फोटो : राजगीर स्तूप-राजगीर के विश्व शांति स्तूप के पास स्वच्छता अभियान चलाते स्काउट एंड गाइड के छात्र । राजगीर, निज प्रतिनिधि। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के स्काउट एंड गाइड के छात्र बुधवार को पदयात्रा कर विश्व शांति स्तूप पहुंचे। छात्रों ने परिसर की सफाई की। स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरू किया। रोपवे प्रबंधक दीपक कुमार ने इसमें छात्रों ने सहयोग किया। प्राचार्य विवेक किशोर ने कहा कि स्काउट एंड गाइड के बच्चे अनुशासित होते हैं और सामाजिक कार्यों के हर समय तैयार रहते हैं। राजगीर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। इसलिए यहां के दर्शनीय स्थलों को स्वच्छ रखना लोगों का नैतिक कर्तव्य है। मोके पर ऋषिकेश कुमार, संजय कुमार, शिवम शुक्ल, नेहा शर्मा, दीपिका सुमन आदि मौजूद थीं।...