वाराणसी, जनवरी 12 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। विश्व शांति व कल्याण के लिए सात दिवसीय धर्म चक्र पूजा की शुरुआत गुरुवार की सुबह से देशना पाठ के साथ होगी। इसमें विभिन्न देशों के लगभग सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे। इसकी जानकारी महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के महासचिव भिक्षु पी शिबली थेरो ने सोमवार को सोसायटी के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय धर्म चक्र पूजा समिति व महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय धर्म चक्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पूजा उद्देश्य लोगों में सद्भाव, प्रेम भाईचारा लाना है। पूजा 15 जनवरी को मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में सुबह 6.30 से 10 बजे तक किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु ध्यान साधना और देशना पाठ करेंगे। इसके बाद प्रतिदिन 2 से शा...